हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- हल्द्वानी। एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में एलाइड हेल्थ साइंसेज में अंतर-विषय दृष्टिकोण पर विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया है। इसमें 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 60 से अधिक प्रतिभागी वर्चुअली जुड़े। शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं निगरानी परिषद सुरेश भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा किसी एक व्यक्ति या विधा का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास है। अकादमिक सत्र में प्रो. डॉ. मोहम्मद उस्मान खान निदेशक, तावर इंस्टीट्यूट, रामपुर ने एलाइड हेल्थ साइंसेज के भूत, वर्तमान और भविष्य पर व्याख्यान दिया। वहीं इमरान अहमद अंसारी प्रधानाचार्य, एसएपीकेएम कॉलेज, किच्छा ने विजन केयर में अंतर्विषयक सहयोग पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- एमआ...