शामली, जून 22 -- शामली। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और आगामी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बनत, कैराना, झिंझाना, ऊन और थानाभवन नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीएम ने उनका स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया। डीएम ने एसएनसीयू, एनआरसी, प्रसव पूर्व सेवाएं, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल, एफआरयू सेवाएं, टीकाकरण, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कु...