फिरोजाबाद, जनवरी 24 -- फिरोजाबाद। प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य महिलाओं को और बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा नई गाइड लाइन जारी की गई है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस संदर्भ में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेलों में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद रहकर मरीजों का उपचार करेंगे। डीएमओ ने बताया कि आदेश का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन में गाइड लाइन में स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य मेलों में उपचार के अलावा मरीजों को अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाए। शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य मेलों में एएनएम के अलावा आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की जाएं। लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्म...