मैनपुरी, मार्च 22 -- जनपद में रविवार को 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। सीएमओ डा. आर सी गुप्ता के निर्देशन में गठित जनपद स्तरीय टीम में शामिल जिला परामर्शदाता सचिन कुमार, जिला फैमिली प्लानिंग एंड लाजिस्टिक प्रबंधक रंजीत सिंह व डीईआईसी मैनेजर कमल दीप द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिछवां, सहादतपुर व जसरऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य ईकाई पर ड्युटी में लगाए चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित पाए गए। वहीं मरीजों को जांच कर दवा का वितरण किया जा रहा था। सीएमओ ने कहा कि हर बीमार को इलाज मिलना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील कि कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कराए जाने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में पहुंचकर लाभ लें। प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.