गढ़वा, जनवरी 8 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन प्रमुख सुनैना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी, डॉक्टर पल्लवी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट दीप प्रज्जवलित कर किया। मेले में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। शिविर में 860 मरीजों का इलाज किया गया। मौके डॉक्टर असजद ने कहा कि स्वास्थ्य मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि सभी तरह की बीमारियों का इलाज एक ही जगह पर मिल सके। मेले में लगे स्टॉल में विभिन्न बीमारियों का इलाज व जांच कर दवा उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद के लिए मरीजों की जांच की गई है। 10 जनवरी को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.