बहराइच, जनवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। जरवल ब्लॉक के ग्राम कंजिया स्थित उपकेंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले का उद्देश्य लोगों को निःशुल्क जांच, परामर्श और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना रहा। 390 लाभार्थी शामिल हुए। स्वास्थ्य मेले में 532 लोगों का पंजीकरण किया गया। 69 दंपतियों को परिवार नियोजन पर परामर्श व साधन उपलब्ध कराए गए। किशोर-किशोरियों की भागीदारी भी उत्साहजनक रही, जहां 35 किशोर-किशोरियों ने स्वास्थ्य सत्रों में हिस्सा लिया। इसके अलावा 66 प्रतिभागियों ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जबकि 37 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मेले में 167 लाभार्थियों को निःशुल्क दवाएं दी गईं। मोबियस फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग और उम्मीद परियोजना के संयुक्त तत्वावधान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.