सुल्तानपुर, अप्रैल 12 -- दोस्तपुर, संवाददाता। क्षेत्र के छीतेपट्टी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दोपहर दो बजे तक कुल 32 मरीजों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाइयां लीं। इनमें आठ मरीजों की खून की जांच भी की गई। मेले में आसपास के गांव खालिसपुर, दुर्गा, ईमलीगांव और मुस्तफाबाद छीतेपट्टी से आए मरीजों में अधिकांश लोग दस्त और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित पाए गए। मरीजों में जगनारायन, कोमल, आरती, साक्षी, प्रिया, यशोदा और श्रीराम समेत कई लोग पेट दर्द व दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी और खानपान में लापरवाही के कारण दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने सलाह दी कि दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी न होने दें और नींबू-नमक युक्त घोल या ओआरएस का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.