बलरामपुर, जनवरी 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 1702 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। सीएमओ ने कई स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जहां पर व्यवस्थाएं ठीक मिली। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आए सभी मरीजों को उचित परामर्श देकर उनका उपचार किया गया। इस दौरान 833 पुरुष, 716 महिलाएं एवं 153 बच्चों का उपचार कर उन्हें दवाएं दी गईं। मेले में आए लोगों का रक्तचाप, सुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं उन्हें परिवार नियोजन सम्बन्धी परामर्श देने के साथ टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.