मुजफ्फर नगर, जून 29 -- जानसठ। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह की देखरेख में क्षेत्र के रामराज, मीरापुर, राजपुर कलां, सिखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर उन्हे दवाइयां दी गई। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 158 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश निमोनिया, एलर्जी, गला खराब, दमा, खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। मेले में महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के द्वारा बच्चों का वजन किया गया। एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए गए। यह भी पढ़ें- आंवला आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार 22 मरीजों के ब्लड...