मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- जानसठ। सीएचसी प्रभारी डाक्टर अर्जुन सिंह की देखरेख में क्षेत्र के रामराज, मीरापुर, राजपुर कला, सिखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर उन्हे दवाइयां दी गई। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 134 मरीजों को दवाई का वितरण किया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश निमोनिया, एलर्जी, गला खराब, दमा, खांसी, जुखाम, बुखार, अस्थमा से संबंधित मरीज पहुंचे। मेले में पीएचसी स्टाफ के द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। 25 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच भी की गई। सीएचसी प्रभारी डाक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि इस दौरान डाक्टर सुषमा शर्मा, डाक्टर नदीम, डाक्टर मोहित कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.