मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- जानसठ। सीएचसी प्रभारी डाक्टर अर्जुन सिंह की देखरेख में क्षेत्र के रामराज, मीरापुर, राजपुर कलां, सिखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 123 मरीजों को दवाई का वितरण किया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश निमोनिया, एलर्जी, गला खराब, दमा, खांसी, जुखाम, बुखार, अस्थमा से संबंधित मरीज पहुंचे। मेले में पीएचसी स्टाफ के द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के द्वारा बच्चों का वजन किया गया। एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए गए। 23 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की ...