स्वास्थ्य मेले में 1061 मरीजों को मिला इलाज
हापुड़, अगस्त 23 -- जनपद हापुड़ के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संडेके दिन स्वास्थ्य मेले लगाये गए। जिसमें 1061 मरीजों को इलाज मिला। वहीं, 30 आयुष्मान भारत के कार्ड भी बनाये गए हैं। प्रत्येक संडे में जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मेले लगते हैं। इनमें विभिन्न बीमारियों के मरीजों को इलाज मिलता है। इसी कड़ी में रविवार को जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मेले लगे। स्वास्थ्य मेलों में विभिन्न बीमारियों के 1061 मरीजों को इलाज मिला। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार के रहे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया और उन्हें दवाईयां दी गई। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में सभी बीमारियों के मरीजों को इलाज मिल रहा है। मेले में उपलब्ध सुविधाओं का मरीजों को लाभ उठाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.