स्वास्थ्य मेले में विधायक ने सीसी मार्ग का किया लोकार्पण
बिजनौर, जून 20 -- धामपुर। ग्राम पीपलसाना स्थित श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य मेले का नहटौर विस भाजपा विधायक ओम कुमार ने अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग से हॉस्पिटल तक निर्मित आरसीसी मार्ग का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक हैं। स्वास्थ्य मेले में सेवा देने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कालेज के एमडी डॉ. एनपी सिंह ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- विधायक ने किया सीसी सड़क व आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.