स्वास्थ्य मेले में मरीज करते रहे इंतजार, नहीं आए डॉक्टर
फिरोजाबाद, सितम्बर 27 -- सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों पर शासन गंभीर है तो प्रशासन की भी नजर है, लेकिन इसके बाद भी कई चिकित्सक मेलों में नहीं पहुंच रहे हैं। रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज घंटों तक चिकित्सक का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके न पहुंचने पर वापस लौटना पड़ा। वहीं डिप्टी सीएमओ ने आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं तथा एमओआईसी को निर्देश दिए कि मरीजों को मेलों में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए सुबह से ही नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौशल्यानगर पर मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया। अस्पताल में केवल फार्मासिस्ट एवं महिला वार्ड बॉय मौजूद थे। फार्मासिस्ट ही मरीज को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाएं देकर उन्हें संतुष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.