बरेली, मई 3 -- स्वास्थ्य मेले में बुखार पीड़ित बच्चों को लेकर पहुंचे परिजन बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर पड़ रहा है। बुखार, डायरिया के साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां बच्चों पर हमलावर हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, खांसी, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द की परेशानी वाले बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में लोगों को मलेरिया, डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेला में 107 मरीजों को हुआ पंजीकरण। मेले में शिविर लगाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...