बरेली, अप्रैल 12 -- स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में इस समय संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर आशा कार्यकत्रियां लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य मेले में तीन नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह वैक्सीन किशोरियों को लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मेले में बुखार, खांसी, पेट दर्द के साथ ही त्वचा संबंधी बीमारी के मरीजों की संख्या अधिक रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.