बरेली, मई 10 -- स्वास्थ्य मेले में बुखार के बढ़े मरीज, मलेरिया की हुई जांच बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार, पेट और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की संख्या अधिक रही। 13 मरीजों में बुखार के साथ ही मलेरिया के लक्षण मिलने पर उनकी किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य मेले में लोगों को टीबी मुक्ति अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय स्क्रीनिंग अभियान के बारे में जानकारी दी गई। मेले में 63 लोगों की आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...