गढ़वा, जनवरी 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बीडीओ राकेश सहाय, जिला पार्षद नेहा कुमारी, मुखिया विजय राम, जिल पार्षद उत्तरी प्रतिनिधि दिनेश कुमार, सुजीत कुमार रजक, डॉ एसपी सिन्हा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मेले में सुबह से ही पंजीकरण के लिए ग्रामीणो का आना शुरू हो गया था। डॉ. मंजय कुमार और आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. शब्द प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच किया गया। दांतों की समस्याओं के लिए विकास राम, टीबी जांच के लिए कन्हैया कुमार और कुपोषण परामर्श हेतु एमटीसी काउंसलर चंदा कुमारी ने सेवाएं दी। मेले में टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच और परिवार नियोजन के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। वहीं, योग शिक्षक दीपक कुमार मिश...