स्वास्थ्य मेले में त्वचा, पेट की बीमारी के बढ़ गए मरीज
बरेली, जून 7 -- स्वास्थ्य मेले में त्वचा, पेट की बीमारी के बढ़ गए मरीज बरेली। वरिष्ठ संवाददाता स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही मरीजों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कुल 3700 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें मुफ्त परामर्श, दवाइयां और जांच सुविधाएं दी गईं। भीषण गर्मी और बदलते मौसम के कारण अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द और मौसमी बुखार से पीड़ित पाए गए। डॉक्टरों ने मरीजों के इलाज के साथ-साथ उन्हें दूषित पानी और बासी भोजन से बचने की सलाह दी। इसके अलावा शिविर में पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.