गढ़वा, जनवरी 10 -- मेराल, प्रतिनिधि। सीएचसी में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, चिकित्सा प्रभारी डॉ⁰ वीरेंद्र कुमार, चिकित्सक अनिल साह, डॉ लालमोहन डॉक्टर, शशांक, रामसागर महतो सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वास्थ्य मेला में आए लोगों का स्वास्थ्य जांच एलोपैथ, होम्योपैथी आयुष चिकित्सकों द्वारा किया गया। उन्हें उचित परामर्श और बीमारी के अनुसार दवा उपलब्ध कराई गई। विभाग द्वारा मलेरिया, फाइलेरिया, अंधापन, कुष्ठ रोग, परिवार नियोजन और आयुष्मान कार्ड से संबंधित अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन व रामसागर महतो, रुपु महतो ने कहा कि प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन से लोगों को लाभ मिलेगा। डॉ वीरेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख दीपमाला ने लोगों को आ...