फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़़ रही। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज सबसे ज्यादा इलाज के लिए पहुंचे। बीमारों को देखकर दवा दी गयी और बचाव के तरीके बताये गये। सुबह से ही अस्पतालों में इलाज के लिए बीमार पहुंचे। अब जो चटक धूप हो रही है उससे भी सेहत बिगड़ने लगी है। रोशनाबाद के अस्पताल पर सुबह से ही इलाज के लिए बीमारों की भीड़ रही। डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ बीमारों को देख और दवा दी। दोपहर तक 121 बीमारों का इलाज किया गया। फार्मासिस्ट ने दवा वितरित की। जबकि लैब टेक्नीशियन ने 32 मरीजों की जांच की। पसियापुर के अस्पताल में डॉक्टर नहीं पहुंचे इस कारण फार्मासिस्ट ने मरीजों को देखा और दवा दी। दोपहर तक 28 मरीज इलाज कराने पहुंचे। एलटी ने 15 मरीजों की जांच क...