स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, 266 लोगों की हुई जांच
बेगुसराय, मई 11 -- नावकोठी, निज संवाददाता। डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा गांव स्थित वार्ड संख्या-5 के पुस्तकालय भवन में सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर रंजीत कुमार पमपम, सीएचओ सूर्य भूषण कुमार, रॉबिंस कुमार, एएनएम सुजाता कुमारी एवं एसटीएस सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में कुल 266 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एसटीएस सुजीत कुमार ने बताया कि अगस्त 2026 तक डफरपुर पंचायत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत पंचायत के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में उमड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.