उरई, जनवरी 3 -- कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करती उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम उरई। बुंदेलखंड महापरिषद के संस्थापक सुदर्शन सिंह जादौन की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर जनपद जालौन के विकासखंड डकोर स्थित ग्राम टिमरों में वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यहां जिला अस्पताल की टीम ने 850 ग्रामीणों की जांच कर मुफ्त दवा का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य मेले जैसे आयोजन अनुसूचित जाति, जनजाति एवं वंचित वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक समावेशी विकास संभव नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.