स्वास्थ्य मेले का सीएमओ, डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं
हापुड़, मई 11 -- संडे में जनपद के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे स्वास्थ्य मेले का सीएमओ, डिप्टी सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने मेले में व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। प्रत्येक रविवार को 30 सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मेल लगाया जाता है। मेले में सभी बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है। रविवार को मेले में व्यवस्थाओं की जांच के लिए सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश एवं अन्य सभी डिप्टी सीएमओ पहुंचे। सभी अधिकारियों ने स्टॉफ को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। मेले में दो बजे तक 1007 मरीजों को इलाज मिला। 19 आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड बनाए गए।सीएमओ यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश डॉ.वेदप्रकाश ने बताया कि मेले में उपलब्ध सुविधाओं का सभी को लाभ उठाना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.