गिरडीह, जनवरी 7 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य मेला व फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को ले प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ महेंद्र रविदास एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वरम उपस्थित थे। बैठक में 10 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला की सफलता पर चर्चा की गई। तय किया गया कि कार्यक्रम को लेकर सभी पंचायतों में प्रचार प्रसार व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। फरवरी माह में आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि इसके तहत सभी पंचायतों में फाइलेरिया के लक्षण बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं चिन्हित व्यक्ति के बीच दवा का वितरण किया जाएगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.