बस्ती, अप्रैल 12 -- हर्रैया। सीएचसी हर्रैया के अंतर्गत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में आए मरीज को जांच कर चिकित्सकों ने निशुल्क दवा वितरण कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले मे चिकित्सक डॉ. उमेश चतुर्वेदी ने 19 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया।‌ यहां इलाज कराने आए खमहरिया निवासी रामराज, रेवरादास निवासी प्रभावती, गौरव, प्रिंस वर्मा, साधना निवासी। मंझारी, गिरीश चन्द्र निवासी भरूं ने जांच करवाकर दवाइयां लीं। इस मौके पर अनिल वर्मा, अनिल कुमार, चन्द्रप्रकाश मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदौली मे डॉ. विपिन कुमार ने 24 मरीजों का जांचकर परामर्श दिया। यहां फार्मासिस्ट ने मरीजों को दवाएं वितरण किया। इस मौके पर स्टाफ नर्स संध...