पाकुड़, जनवरी 9 -- स्वास्थ्य मेला जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय से स्वास्थ्य मेला जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का उचित लाभ पहुंचाना है ताकि लोग बीमारियों से अपना इलाज करवाकर स्वस्थ रह सकें। मौके पर अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे। फोटो संख्या - 14 - हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करते बीडीओ व चिकित्सा पदाधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...