चतरा, जनवरी 2 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन को लेकर चिकित्सा प्रभारी डॉ0 सुमित कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक मेंं चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि 6 से 10 जनवरी के बीच स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है। पंचायत के मुखिया अपने-अपने पंचायत से आमजनों को स्वास्थ्य मेला में जरूर भेजे, ताकि इसका लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला में टीबी, मलेरिया, परिवार नियोजन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की लोगों को जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य मेला के दौरान लोगों का बीपी, शुगर की जांच, आंखों की जांच और निशुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से बीपीएम मारूफ खान, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजय भारती, मुखिया बद्री यादव, किरण देवी, विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.