चक्रधरपुर, जनवरी 9 -- चक्रधरपुर। अनुमंडल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन सांसद जोबा माझी तथा विधायक सुखराम उरांव द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेला की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य मेला में अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं जैसे-आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी और गैर संचारी रोगों के रोकथाम आदि स्वास्थ्य सेवाओं को जन मानस तक पहुंचाने एवं लाभान्वित...