उरई, अप्रैल 14 -- उरई। संवाददाता डकोर विकास खंड के ग्राम धगुवां कला में पंचायत भवन में अनुरागिनी संस्था ने स्वास्थ्य महकमे के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र के 327 ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते हुए निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया।स्वास्थ्य विभाग में अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि अनुरागिनी संस्था पिछले 30 वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें और कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- नगड़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉ वीपी सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.