धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी 24 दिसंबर को धनबाद सदर अस्पताल में ओपीडी करेंगे। इस दौरान वे स्वयं बैठकर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें चिकित्सीय परामर्श देंगे। स्वास्थ्य मंत्री के संभावित दौरे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार डॉ इरफान अंसारी राज्य के विभिन्न जिलों के सदर अस्पतालों में ओपीडी कर रहे हैं ताकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया जा सकें और मरीजों को सीधे लाभ मिल सके। इसी क्रम में धनबाद सदर अस्पताल में भी उनका ओपीडी करने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.