जामताड़ा, अगस्त 10 -- जामताड़ा। झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आंदोलनकारी छात्रों के नाम एक भावुक एवं संवेदनशील अपील जारी की है। कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों और मांगों के लिए संघर्ष करना उनका अधिकार है, लेकिन अपनी जिंदगी और स्वास्थ्य को खतरे में डालना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं, उनकी मांगों और उनके संघर्ष को गंभीरता से समझ रही है तथा सकारात्मक एवं सम्मानजनक समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों से संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : स्वास्थ्य मंत्री अपने पत्र में स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों से कहा कि आंदोलन क...