पटना, मई 8 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बनते ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ऐक्शन में आ गए हैं। पहले दिन पदभार ग्रहण करने के बाद निशांत ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने 11 पॉइंट पर निर्देश जारी कर दिए। निशांत कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा है। साथ ही मरीजों के पूरे मेडिकल डेटा को डिजिटलाइज करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बीते 20 सालों में सरकार ने काफी काम किया है। इसी का परिणाम है कि स्वासअत्य सूचकांकों में सुधार आए। निशांत ने कहा कि इन कामों को और गति दी जाएगी। आम जनता को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा देने के लिए सिस...