स्वास्थ्य मंत्री को पत्र मिलने से नपं में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की जगी आस
भागलपुर, अप्रैल 5 -- नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने बीते दिनों बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पत्र लिखकर नगर पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध भूमि पर स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग को लेकर पत्र लिखा था। स्वास्थ्य मंत्री ने किरण देवी को पत्र लिखकर कहा है कि आपके मिले पत्र के आलोक में विभाग को नगर पंचायत अकबरनगर क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र बनवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। नपं अध्यक्ष किरण देवी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र लिखकर विभाग को नियमानुकूल आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने इस सकारात्मक पहल पर खुशी जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.