स्वास्थ्य मंत्री के संभावित दौरे को लेकर एमआरएमसीएच में सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द
पलामू, सितम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य मंत्री के अगले सप्ताह मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के संभावित दौरे को लेकर अस्पताल प्रबंधन में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंत्री के संभावित निरीक्षण और नवनिर्मित आईसीयू के उद्घाटन को देखते हुए अस्पताल के सभी विभागों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सभी डॉक्टरों,पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेखित है कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अगले सप्ताह मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पलामू का निरीक्षण एवं नवनिर्मित आईसीयू का उद्घाटन संभावित है। इसे देखते हुए सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों को एनएमसी के मापदंडों के अनुरूप सुसज्जित रखने का निर्देश दिया गया है। आदेश में मेडिकल कॉलेज एवं अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.