जामताड़ा, जनवरी 6 -- स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान देने वाले यूटयूबर के खिलाफ मामला दर्ज जामताड़ा, प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के खिलाफ एक यू-टयूबर द्वारा लगातार अपमानजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिष्टोपुर गांव निवासी निशापति हांसदा ने जामताड़ा सदर थाना में लिखित आवेदन देकर संबंधित यूटयूबर के खिलाफ शिकायत किया है। जिसके आधार पर जामताड़ा थाना कांड संख्या-01/26 के अंतर्गत बीएनएस की धारा-196, 356(2), 352 एवं 353 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं साइबर थाना जामताड़ा के इंस्पेक्टर मनीष कुमार गुप्ता को अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी गई है। लिखित आवेदन में आरोप है कि आरोपी ने अ...