जामताड़ा, अगस्त 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। चाहे शिक्षा हो, स्वस्थ हो, छात्र का मामला हो, किसानों का मामला हो। विशेष कर झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। जब से हेमंत सरकार में इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री बने हैं तब से अस्पताल में मौत का सिलसिला जारी है। उक्त बातें पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने शुक्रवार को परिसदन भवन में प्रेस वार्ता के दौरान कही। यह भी पढ़ें- Jamtara News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर दर्ज केस के विरोध में समाहरणालय घेरावस्वास्थ्य व्यवस्था में विफलता भाजपा की ओर से पूर्व निर्धारित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं समाहरणालय घेराव के बाद परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले से आंदोलन का बिगुल...