नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इस बार स्वास्थ्य के बजट में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाये जाने की भी उम्मीद की जा रही है। आम बजट में स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखते हुए आवंटन में 15-20 फीसदी की बढ़ोत्तरी का अनुमान है। इस बढ़ोत्तरी के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय का बजट 1.15 लाख करोड़ पार करने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां मधुमेह, दिल, यकृत की बीमारियां, कैंसर आदि के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले बजट में कैंसर डे केयर केंद्र खोलने का ऐलान हुआ था। इस बार मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान संभव है। संभावना है कि सरकार इसके लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.