कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा। जिले के पत्रकारों ने सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज से मिलकर स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिले के कई पत्रकार शामिल रहे। जेजेए कोडरमा की बैठक में पत्रकार हित पर कई बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत लिए गए निर्णय के आलोक में उपायुक्त से जिले के सभी पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी। साथ ही प्रेस क्लब, कोडरमा की सदस्यता जिले के सभी पत्रकारों को उपलब्ध हो, इसको लेकर निर्देशित करने की मांग की गयी। ज्ञापन में कहा गया कि प्रेस क्लब की लगभग चार वर्षों से बैठक नहीं हुई है और बीते आठ वर्षों से चुनाव भी नहीं कराए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.