फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, संवाददाता। स्वास्थ्य पूरक पदार्थ के डिब्बे चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाड़ी चालक और उसका साथी हैं। दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह जिले के सबरस निवासी बिलाल और नफीश के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आने की संभावना है। शिकायतकर्ता विजेंद्र ने बताया कि वह भौडाकलां क्षेत्र में हेल्थ सप्लिमेंट का काम करता है। 13 अक्तूबर 2025 को उसने 254 बॉक्स में सप्लिमेंट का सामान एक गाड़ी में लोड कर फरीदाबाद की एक फर्म में भेजा था। अगले दिन जब सामान की गिनती की गई तो कई डिब्...