जौनपुर, अगस्त 2 -- गौराबादशाहपुर। नयनसंड स्थित डॉ. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के स्वस्थवृत्ति और योग विभाग की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के चार गांवों में घर-घर जाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। कॉलेज की चेयरमैन डॉ. शकुंतला यादव, संस्थापक डॉ. रामअवध यादव एवं प्राचार्य डॉ. बीना त्रिपाठी के निर्देशन में राजेपुर, नयनसंड, कुरेथू और सखैला गांवों में अलग-अलग टीमों ने जांच की। टीम में डॉ. अरुण कुमार तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र प्रजापति, डॉ. दीक्षा मौर्य, डॉ. विमलेश यादव, डॉ. अमित कुमार तथा बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गांवों में जाकर टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की निगरानी प्रशासनिक अधिकारी सचिन यादव और...