गंगापार, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के बिगहिया गांव स्थित धीरू भाई अंबानी पब्लिक स्कूल में समाज कल्याण विभाग ग्रामोदय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य कैंप में आए वरिष्ठ नागरिकों का डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी, डॉ देवव्रत विश्वास की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में 200 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई व मुफ्त में दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर अखंडेश्वर प्रताप सिंह, सचिव हरगेद्र सिंह, अध्यक्ष सविता सिंह, प्रभाकर सिंह, राजकमल सिंह, इंद्रवीर, राम कैलाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.