अल्मोड़ा, जून 30 -- प्रशांत रावत, धौलछीना। ग्राम पंचायत बूंगा के जमराड़ी बैंड में जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी के निर्देशन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में मरीजों की ब्लड शुगर, बीपी और एक्स-रे जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। डॉ. हरीश धर्मशक्तू ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई अपनाने को कहा। यहां सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...