उरई, अप्रैल 13 -- उरई। संवाददाता जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने को निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ ने जिला महिला और पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए मरीज से फीडबैक लेकर चिकित्सा अधिकारियों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।सोमवार को चिकित्सा एवं परिवार कल्याण लखनऊ डॉ सरोज कुमारी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी में स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम देखे। महिला अस्पताल के लेबर रूम में निरीक्षण कर उपकरणों और सफाई व्यवस्था आदि के बारे में अस्पताल के सीएमएस डॉ एसके पाल, डॉ संजीव प्रभाकर और मेट्रन रामजानकी से जानकारी ली। वहीं वार्ड में भर्ती प्रसूता और उनके परिजनों से भोजन, जननी सुरक्षा आदि की मिलने वाली सुविधाओं के विषय में ज...