अल्मोड़ा, मई 11 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ के के पाण्डे ने जिला एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों से स्वयं बात का दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में जाना। इस दौरान अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं का फीडबैक लिया। पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी को मरीजों के साथ कुशल व्यवहार रखने, सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश यह भी पढ़ें- बांका: सिविल सर्जन ने किया शंभूगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...