अमरोहा, अप्रैल 30 -- सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद आरिफ ने गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला मंगल बाजार में अवैध संचालित शिफा क्लीनिक पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान संचालक मिशरियाब ने क्लीनिक संचालन के दस्तावेज टीम को नहीं दिखाए। इसमें अवैध तरीके से मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। सीएचसी प्रभारी ने क्लीनिक को सील कर दिया। बताया कि संचालक को नोटिस जारी कर क्लीनिक संचालन के वैध दस्तावेज पेश करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...