औरैया, फरवरी 3 -- बेला, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार शाम करीब चार बजे डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज कुमार और बेला सीएचसी अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य टीम थाना पुलिस के साथ बेला कस्बे में एक मकान पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान मकान के अंदर अस्पताल जैसा एक बेड और एक ट्राली मिलने पर टीम को अवैध रूप से क्लीनिक संचालन की आशंका हुई। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर मौजूद संसाधनों को देखकर मकान निवासी महिला के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में महिला को निर्देश दिए गए हैं कि वह चार फरवरी को शाम चार बजे तक अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र और क्लीनिक संचालन से जुड़े सभी आवश्यक कागजात सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करे। स्वास्थ्य विभाग ने ...