सासाराम, फरवरी 26 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर के अंजाबित सिंह महाविद्यालय बिक्रमगंज में गुरुवार को तीन दिवसीय विज्ञान उत्सव की शुरुआत हुई। विज्ञान उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश राम एवं कार्यकम के समन्वयक डॉ. कन्हैया सिंह के संयुक्त तत्वावधान से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली में संयम रहना चाहिए और भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उत्सव के पहले दिन भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान उत्सव का मुख्य थीम लोक स्वस्थ भारत स्वस्थ और इसका उप विषय खरीदो लोकल, उपजाऊ सीजनल और खाओ नेचुरल। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समन्वयक डॉ. कन्हैया सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.