जहानाबाद, फरवरी 28 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के लिए जागरूकता स्वास्थ्य वाहन को रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर हरिश्चंद्र चौधरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम जनता को एचआईवी एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचों के प्रति जागरूक करना तथा नि:शुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने अपने संबोधन में नियमित जांच एवं समय पर उपचार के महत्व पर बल दिया। फोटो- 28 फरवरी जेहाना- 28 कैप्शन- शहर स्थित सदर अस्पताल से शनिवार को एड्स नियंत्रण वाहन को हरी झंडी दिखाते सिविल सर्जन डॉ. हरिशचंद्र चौधरी व अन्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.