स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन
गढ़वा, मार्च 18 -- कांडी, प्रतिनिधि। एसबीआई फाउंडेशन और रोज संस्था द्वारा संचालित संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स के द्वारा बुधवार को रामबांध गांव मे स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाला गया। जागरूकता रैली में टीम डॉ विजय गोस्वामी, रोज संस्था सपोर्ट अमरेंद्र कुमार उपाध्याय, एएनएम प्रतिमा देवी, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार, रोज संस्था कोऑर्डिनेटर आनंद मोहन शामिल थे। रैली में पंचायत के घुरुआ, रामबांध, कुरकुरा गांव के महिला पुरुष और विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। रानाडीह पंचायत के मुखिया ललित बैठा, उप मुखिया संजू देवी, वार्ड सदस्य सात के धनंजय सिंह, वार्ड सदस्य आठ के वीणा देवी, जल सहिया शशि देवी सहित अन्य ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर डॉ विजय गोस्वामी ने स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.